एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 85.41 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और एफआईआई की मजबूत लिवाली के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 85.41 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 85.41 पर

मुंबई, 19 मई विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और एफआईआई की मजबूत लिवाली के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 85.41 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय मुद्रा के सीमित दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज के अमेरिका की निवेश श्रेणी की रेटिंग को कम करने के कारण भी निवेशक सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 85.43 पर खुली। इसके बाद रुपया बढ़कर 85.41 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 85.57 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.81 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.43 प्रतिशत गिरकर 65.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 8,831.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2025 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).