एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 87.18 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे गिरकर 87.18 पर आ गया। व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने से दुनियाभर में सुस्त धारणा बनी रही।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 87.18 पर आया

मुंबई, सात मार्च अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे गिरकर 87.18 पर आ गया। व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने से दुनियाभर में सुस्त धारणा बनी रही।

हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा को तेज गिरावट से बचने में मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.13 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.18 पर आ गया, जो पिछले बंद स्तर से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।

तीन दिन की तेजी पर विराम लगाते हुए रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 87.12 पर बंद हुआ। पिछले तीन लगातार सत्रों में इसमें 31 पैसे की तेजी आई थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.99 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के छह माह के निचले भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुकाबले विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,377.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).