जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 87.25 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 87.25 पर आ गया।
मुंबई, 10 मार्च रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 87.25 पर आ गया।
अमेरिकी मुद्रा के छह महीने के निचले स्तर से उबरने और व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के चलते स्थानीय मुद्रा पर दबाव बढ़ गया।
उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण रुपये को कुछ कुछ समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.24 पर कमजोर खुला और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 87.25 पर आ गया, जो पिछले बंद स्तर से 30 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे बढ़कर 86.95 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 103.84 पर था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.58 प्रतिशत गिरकर 69.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

