Jharkhand: दुमका में प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने निर्वस्त्र घुमाया, छह गिरफ्तार
झारखंड के दुमका जिले में अवैध प्रेम संबंध के आरोप में एक विवाहित महिला और पुरुष को ग्रामीणों ने गांव में कथित तौर पर निर्वस्त्र लगभग एक किलोमीटर तक घुमाया. पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
दुमका (झारखंड), 30 सितंबर : झारखंड के दुमका जिले में अवैध प्रेम संबंध के आरोप में एक विवाहित महिला और पुरुष को ग्रामीणों ने गांव में कथित तौर पर निर्वस्त्र लगभग एक किलोमीटर तक घुमाया. पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि घटना दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मयूरनाचा गांव की है, जबकि विवाहेतर संबंध का आरोपी पुरुष पड़ोसी कुलहड़िया गांव का रहनेवाला है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: कानपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के बाद पत्नी ने होटल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की
महिला और पुरुष दोनों ही विवाहित हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनके आपस में विवाहेतर संबंध हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

