एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: शाहबाद डेयरी इलाके में प्रेमी ने किशोरी को चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से कुचल कर मार डाला

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी.घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: शाहबाद डेयरी इलाके में प्रेमी ने किशोरी को चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से कुचल कर मार डाला
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

नयी दिल्ली, 29 मई: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया. यह भी पढ़ें: UP Farmer Suicide: फसल नुकसान के चलते किसान ने की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी. वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली. अधिकारी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया.

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया.

पुलिस ने बातया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).