देश की खबरें | दमोह में एक व्यक्ति ने पत्नी और नवजात पुत्री की हत्या कर की खुदकुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नवजात बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दमोह (मप्र), 25 मई मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नवजात बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर हिंडोरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोदा पटना गांव में हुई।

हिंडोरिया पुलिस थाने के प्रभारी अमित गौतम ने कहा कि मनोज पटेल ने पत्नी सोनम पटेल (25) और छह महीने की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पटेल ने बाद में उसी कमरे में फांसी लगा ली।

गौतम ने कहा, दंपति की दो और चार साल की दो बेटियां उस समय बाहर खेल रही थीं, जबकि परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटेल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड