विदेश की खबरें | नेतन्याहू के साथ बातचीत में बाइडन ने इजराइल की सुरक्षा को ले कर प्रतिबद्धता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (परिवर्तित स्लग से)

(परिवर्तित स्लग से)

वाशिंगटन ,18 फरवरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की और क्षेत्र में आ रही अनेक चुनौतियों से निपटने के लिए इजराइल की सुरक्षा और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

बाइडन ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ बेहतरीन बातचीत’’।

राष्ट्रपति बनने के बाद नेतन्याहू के साथ बाइडन की यह पहली बातचीत थी जो करीब एक घंटे तक चली।

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी करके बताया, ‘‘ राष्ट्रपति ने इजराइल की निरंतर सुरक्षा के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता दोहराई और रक्षा सहयोग सहित अमेरिका-इजराइल साझदारी के सभी पहलुओं को मजबूत करने की मंशा व्यक्त की।’’

बातचीत के दौरान बाइडन ने इजराइल और अरब तथा मुस्लिम देशों के बीच सबंधों के सामान्य हेाने में अमेरिका के सहयोग को रेखांकित किया।

व्हाइट हाउस ने कहा,‘‘ उन्होंने क्षेत्र में शांति को आगे बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया खासतौर पर इजराइल और फलस्तीन के बीच। उन्होंने क्षेत्र के समक्ष आ रही अनेक चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक सहयोग संबंधी साझा हितों को भी दोहराया।’’

वहीं नेतन्याहू ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने बाइडन से फोन पर बातचीत की। एक घंटे चली यह बातचीत ‘‘मित्रवत और गर्मजोशी’’ भरी रही, इस दौरान अमेरिका और इजराइल के बीच संबंध, ईरान से जुड़े मुद्दे और कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में बातचीत की।

नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा,‘‘ दोनों नेताओं ने वर्षों के अपने निजी संबंधों पर चर्चा की और कहा कि वे अमेरिका और इजराइल के बीच मजबूत संबंध और प्रगाढ़ करने के लिए काम करते रहेंगे।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\