एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | चीन में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के ‘उप वंश एवाई.4’ के मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के झेजियांग प्रांत में हाल ही में कोविड-19 के 138 मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के ‘उप वंश एवाई.4’ से संक्रमित हैं। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने पूर्वी प्रांत के लाखों लोगों के बाहर यात्रा करने पर रोक लगा दी है।

विदेश की खबरें | चीन में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के ‘उप वंश एवाई.4’ के मामले आए सामने

बीजिंग, 13 दिसंबर चीन के झेजियांग प्रांत में हाल ही में कोविड-19 के 138 मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के ‘उप वंश एवाई.4’ से संक्रमित हैं। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने पूर्वी प्रांत के लाखों लोगों के बाहर यात्रा करने पर रोक लगा दी है।

सरकारी ‘सीजीटीएन-टीवी’ की खबर के अनुसार, चीन में पहली बार ‘डेल्टा’ स्वरूप के नए उप वंश के मामले सामने आए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने रविवार को अपनी एक खबर में बताया कि झेजियांग प्रांत में पांच से 12 दिसंबर के बीच कोविड-19 के 138 मामले सामने आए।

प्रांतीय मुख्यालय हांगझोऊ से रविवार को आई एक खबर में बताया गया कि झेजियांग में सामने आए 138 मामलों में से निंग्बो में 11, शाओक्सिंग में 77 और प्रांतीय राजधानी हांगझोऊ में 17 मामले सामने आए।

खबर में, रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के झेजियांग प्रांतीय केन्द्र के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि पूर्ण जीनोम अनुक्रमण और विश्लेषण के बाद पता चला है, ये सभी कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के उप वंश एवाई.4 से संक्रमित हैं। इसे अधिक संक्रामक और मूल कोरोना वायरस से अधिक ‘वायरल लोड’ वाला बताया गया है।

स्थानीय अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए जनसभाओं और यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। प्रांत की आबादी करीब 6.46 करोड़ है।

सरकारी ‘सीजीटीएन-टीवी’ की खबर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के आंकड़ों के हवाले से कहा गया कि चीन में रविवार को कोविड-19 के 101 मामले सामने आए। नए 101 मामलों में से 17 लोगों को ही संक्रमण के लक्षण थे।

आयोग ने बताया कि सोमवार को सामने आए 80 मामलों में से 74 झेजियांग, पांच इनर मंगोलिया और एक शानक्सी प्रांत में सामने आए।

आयोग के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 के 99,780 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी 1,381 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 27 लोगों की हालत गंभीर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).