देश की खबरें | उप्र के चंदौली में वाहन ने बैरिकेड तोड़कर मजदूर को कुचला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीनगर थाना क्षेत्र के गुरुकुलम स्कूल के पास राजमार्ग की मरम्मत का काम कर रहे 40 वर्षीय मजदूर को बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चंदौली (उप्र), 22 मई अलीनगर थाना क्षेत्र के गुरुकुलम स्कूल के पास राजमार्ग की मरम्मत का काम कर रहे 40 वर्षीय मजदूर को बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के गुरुकुलम स्कूल के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे हुई।
दुर्घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय थाने के अधिकारी गिरीश चंद्र राय ने बताया कि गुरुकुलम स्कूल के पास वाराणसी-चंदौली राजमार्ग पर मरम्मत का काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया, "बृहस्पतिवार को आधी सड़क बैरिकेड से बंद थी, जबकि बाकी हिस्से पर स्क्रैपिंग का काम किया जा रहा था। अलीनगर क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी विमल कुमार पाल भी इस काम में लगे मजदूरों में शामिल था।"
अधिकारी ने बताया, "दोपहर करीब तीन बजे एक अज्ञात वाहन ने बैरिकेड तोड़कर काम कर रहे विमल को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।"
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन का पता नहीं चल सका है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

