देश की खबरें | बन्नेरघट्टा प्राणी उद्यान में ‘हिमा’ नामक बाघिन ने दिया चार शावकों को जन्म

बेंगलुरु (कर्नाटक), आठ मार्च बन्नेरघट्टा प्राणी उद्यान ने शनिवार को घोषणा की कि “हिमा” नामक छह वर्षीय एक बाघिन ने 14 फरवरी को चार शावकों को जन्म दिया।

उसने कहा कि यह उसका दूसरा प्रसव है।

उद्यान के अधिकारियों के अनुसार “हिमा” ने जून 2024 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।

उन्होंने कहा कि यह बाघिन और उसके शावक दोनों स्वस्थ हैं तथा उनकी हालत अच्छी है।

उन्होंने यह भी बताया कि आठ वर्षीय बाघिन “अरुण्या” ने पहली बार 16 फरवरी को दो शावकों को जन्म दिया।

प्राणी उद्यान ने एक बयान में कहा, ‘‘इन शावकों का जन्म सफेद बाघ ‘वीर’ से हुआ है, जिसे प्राणी विनिमय कार्यक्रम के तहत चेन्नई के अरिग्नार अन्ना प्राणी उद्यान से लाया गया था। बाघिन और शावक दोनों स्वस्थ हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)