एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में युवक ने जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भाटी गांव में एक युवक ने कथित रूप से अपनी जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय श्याम शुक्ला ने बताया, "भाटी गांव में युवक आत्मा राम (32) ने शनिवार सुबह खेरापति के मंदिर में पूजा करने के बाद वहां अपनी जीभ काट कर चढ़ा दी. ’’

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में युवक ने जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Wikimedia Common )

बांदा(उप्र), 25 अक्टूबर. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भाटी गांव में एक युवक ने कथित रूप से अपनी जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय श्याम शुक्ला ने बताया, "भाटी गांव में युवक आत्मा राम (32) ने शनिवार सुबह खेरापति के मंदिर में पूजा करने के बाद वहां अपनी जीभ काट कर चढ़ा दी. ’’

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. उन्होंने बताया, ‘‘अब उसकी हालत में सुधार है." यह भी पढ़ें-Rape in Banda: यूपी के बांदा में 10 साल की बच्ची के साथ 22 साल के दरिंदे ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

युवक के पिता राम सिंह के हवाले से एसएचओ ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और वह नवरात्रि में नौ दिन से उपवास कर रहा था। साथ ही, युवक के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे ने किसी के बहकावे में आ कर ऐसा किया होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).