देश

Rape in Banda: यूपी के बांदा में 10 साल की बच्ची के साथ 22 साल के दरिंदे ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में रेप (Rape) जैसी संगीन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. भले ही पुलिस और सरकार तमाम कोशिश कर लें. लेकिन राज्य में ऐसी घटनाएं हो रही हैं. एक ऐसा ही मामला यूपी के बांदा जिले से सामने आया है, जहां पर एक 22 साल के युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी देते हुए चित्रकूट के IG सत्यनारायण ने कहा कि, बांदा जिले के बिसण्डा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया. उन्होंने कहा कि एक 10 साल की लड़की के साथ परिवार के एक 22 साल के लड़के ने बलात्कार किया, अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है. मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Rape in Banda: यूपी के बांदा में 10 साल की बच्ची के साथ 22 साल के दरिंदे ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
रेप/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

उत्तर प्रदेश में रेप (Rape) जैसी संगीन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. भले ही पुलिस और सरकार तमाम कोशिश कर लें. लेकिन राज्य में ऐसी घटनाएं हो रही हैं. एक ऐसा ही मामला यूपी के बांदा जिले से सामने आया है, जहां पर एक 22 साल के युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी देते हुए चित्रकूट के IG सत्यनारायण ने कहा कि, बांदा जिले के बिसण्डा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया. उन्होंने कहा कि एक 10 साल की लड़की के साथ परिवार के एक 22 साल के लड़के ने बलात्कार किया, अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है. मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल आरोपी युवक ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया. जब बच्ची अकेले खेत में गई हुई थी. उसके बाद आरोपी ने पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया. वहीं, जब घर की तरफ लौट रहे परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने बच्ची को बेसुध हालत में पाया और उसके बाद तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे. इस दौरान उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. यह भी पढ़ें:- Minor girl raped in Odisha: ओडिशा में 22 दिनों तक नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

ANI का ट्वीट:-

फिलहाल अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बच्ची की हातल नाजुक है. फिलहाल बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर के आरोपी को पकड़ लिया है. गौरतलब हो कि इससे पहले झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया है. आरोपियों ने महिला को बुधवार शाम को एक निजी स्कूल में बुलाया था और वहां उसके साथ उन्होंने दुष्कर्म किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).