देश की खबरें | बलिया में युवक ने फावड़े से प्रहार कर अपनी मां समेत दो महिलाओं की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक युवक ने शनिवार दोपहर कथित तौर पर फावड़े से वार करके अपनी मां और एक पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है।

बलिया, (उप्र) 23 नवंबर बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक युवक ने शनिवार दोपहर कथित तौर पर फावड़े से वार करके अपनी मां और एक पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में प्रतीक पांडेय (22) ने अपनी मां माला पांडेय (49) की सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि इसके बाद पड़ोस में रहने वाली छाया देवी (55) शोर सुनकर आई, तो प्रतीक ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचीं।

एसपी वीर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर ही प्रतीक पांडेय को हिरासत में ले लिया और वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरामद किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\