जरुरी जानकारी | मनरेगा के तहत 2024-25 में अबतक 220.11 करोड़ मानव दिवस का रोजगार सृजित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 2024-25 में 10 जनवरी तक लगभग 220.11 करोड़ मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 2024-25 में 10 जनवरी तक लगभग 220.11 करोड़ मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में आर्थिक समीक्षा पेश की, जिसमें यह जानकारी दी गई।

समीक्षा के मुताबिक 2023-24 में 308.9 करोड़ मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया था, जबकि यह आंकड़ा 2022-23 में 293.8 करोड़ और 2021-22 में 363.3 करोड़ था।

कोविड-19 महामारी के प्रकोप वाले साल 2020-21 में 389.1 करोड़ मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया था।

समीक्षा में कहा गया कि योजना का पूरा उपयोग करने के लिए कई दक्षता सुधार पेश किए गए हैं, जिसमें काम पूरा होने से पहले, काम के दौरान और काम पूरा होने के बाद ‘जियोटैगिंग’ शामिल है।

इसके मुताबिक, 99.98 प्रतिशत भुगतान राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से किए गए। मजदूरी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये जारी की गई और कुल सक्रिय श्रमिकों में 96.3 प्रतिशत के लिए आधार आधारित भुगतान किया गया।

समीक्षा में कहा गया कि दिसंबर, 2024 में कुल सफल लेनदेन का लगभग 99.23 प्रतिशत आधार भुगतान ब्रिज प्रणाली (एपीबीएस) के माध्यम से संसाधित किया गया।

इसमें कहा गया कि मनरेगा स्थायी रूप से आजीविका विविधीकरण के लिए एक टिकाऊ ग्रामीण संपत्ति निर्माण कार्यक्रम के रूप में विकसित हुई है।

इस योजना को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी), कृषि मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की विभिन्न पहल के साथ जोड़ा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू