विदेश की खबरें | यूक्रेन पर हमले वाले दिन इमरान खान की रूस यात्रा महज इत्तेफाक थी : रूसी राजदूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में रूस के राजदूत दानिला गनिच ने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की विवादास्पद यात्रा महज ‘‘इत्तेफाक’’ थी। उन्होंने कहा कि अगर खान को पहले से इस बात की जानकारी होती तो पूर्व प्रधानमंत्री कभी भी उस दिन रूस की यात्रा पर नहीं जाते।

इस्लामाबाद, 13 जून पाकिस्तान में रूस के राजदूत दानिला गनिच ने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की विवादास्पद यात्रा महज ‘‘इत्तेफाक’’ थी। उन्होंने कहा कि अगर खान को पहले से इस बात की जानकारी होती तो पूर्व प्रधानमंत्री कभी भी उस दिन रूस की यात्रा पर नहीं जाते।

खान ने 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी और इसी दिन रूस ने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला किया था।

गनिच ने रविवार को आज न्यूज के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह महज एक इत्तेफाक था। अगर इमरान खान को जानकारी होती तो वह कभी उस दिन देश (रूस) की यात्रा नहीं करते।’’

गनिच से खान के उस दावे के संबंध में सवाल किया गया था कि उनकी रूस यात्रा के कारण उन्हें पद से हटाया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री खान ने दावा किया था कि अमेरिका की आपत्ति के बावजूद उन्होंने रूस की यात्रा की थी। खान ने अप्रैल में उनकी सरकार के खिलाफ लाये गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के पीछे अमेरिकी साजिश का आरोप लगाया था।

राजूदत ने कहा कि खान एक ईमानदार व्यक्ति थे जोकि देश का हित चाहते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\