एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इमरान खान की पार्टी ने सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता उमर अयूब खान ने पार्टी और सरकार के बीच बातचीत फिर से शुरू होने की संभावना से इनकार किया है। रविवार को मीडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

विदेश की खबरें | इमरान खान की पार्टी ने सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, नौ फरवरी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता उमर अयूब खान ने पार्टी और सरकार के बीच बातचीत फिर से शुरू होने की संभावना से इनकार किया है। रविवार को मीडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

नेशनल असेंबली में पीटीआई के नेता अयूब ने शनिवार को एक चैनल से कहा, ‘‘वार्ता का अध्याय अब बंद हो चुका है।’’

अयूब ने कहा कि राजनीतिक वार्ता केवल इच्छाओं पर आधारित नहीं है बल्कि इसके लिए दृढ़ प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है और सरकार ऐसा प्रदर्शित करने में विफल रही।

गठबंधन सरकार के वार्ता के दृष्टिकोण की निंदा करते हुए वरिष्ठ पीटीआई नेता ने कहा कि उनकी पार्टी की समिति ने सद्भावना के साथ चर्चा शुरू की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, दूसरे पक्ष ने न तो सद्भावना दिखाई और न ही इच्छाशक्ति, जिससे गतिरोध पैदा हुआ।’’

अयूब की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पीटीआई और सरकार के बीच वार्ता ठप पड़ गई है, जो महीनों के बढ़े हुए राजनीतिक तनाव के बाद दिसंबर के अंत में शुरू हुई थी।

पीटीआई ने नौ मई के दंगों और नवंबर 2024 के विरोध प्रदर्शनों की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने में सरकार की विफलता का हवाला देते हुए चौथे दौर की वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).