विदेश की खबरें | इमरान खान सत्ता से हटने के बाद 15 करोड़ रुपये की सरकारी कार अपने पास रखी है: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटाये जाने के बाद 15 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की एक शानदार कार अपने पास रखी है।

इस्लामाबाद, दो मई पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटाये जाने के बाद 15 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की एक शानदार कार अपने पास रखी है।

मरियम ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘खान एक बीएमडब्ल्यू एक्स5 कार अपने साथ ले गये जो विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की कारों के बेड़े में से एक है।’’

उन्होंने कहा कि कार की कीमत करीब 15 करोड़ पाकिस्तानी रुपये है जो बम प्रूफ और बुलेट प्रूफ है और छह साल पहले लगभग 3 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदी गयी थी।

डॉन अखबार ने मंत्री के हवाले से कहा कि खान ने इस बात पर जोर दिया कि वह कार अपने साथ रखना चाहते हैं, जबकि पहले वह खुद प्रधानमंत्री आवास में महंगी कारें रखने पर पिछली सरकारों की आलोचना कर चुके हैं।

मंत्री ने यह भी दावा किया कि खान ने एक अन्य देश के राजनयिक से तोहफे में मिली एक हैंडगन भी अपने पास रख ली जिसे तोशखाना में जमा कराना चाहिए था।

पाकिस्तान के कानून के अनुसार किसी दूसरे देश के अतिथि से मिले तोहफे को तोशखाना में रखा जाना चाहिए।

पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव में हारने के बाद इमरान खान को पद से हटा दिया गया था। तब से उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का शहबाज शरीफ नीत सरकार से विदेशी तोहफों पर गतिरोध चल रहा है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने एक पखवाड़े पहले नयी सरकार को खान द्वारा उनकी आधिकारिक यात्राओं पर मिले तोहफों की जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश देते हुए कहा था कि दूसरे देशों की सरकारों द्वारा सरकारी अधिकारियों को दिये गये तोहफे पाकिस्तान सरकार के होते हैं, किसी व्यक्ति विशेष के नहीं।

जवाब में खान ने कहा कि वे तोहफे उनके हैं और उनकी मर्जी है कि वे इन्हें अपने पास रखते हैं या नहीं। खान ने कहा, ‘‘मेरा तोहफा, मेरी मर्जी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज