विदेश की खबरें | चुनाव में सेना के हस्तक्षेप के आरोप पर इमरान खान ने की नवाज शरीफ की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को नवाज शरीफ को उनके उस बयान के लिए फटकार लगाई जिसमें उन्होंने सेना प्रमुख द्वारा चुनाव में हस्तक्षेप करने और इस्लामाबाद में “कठपुतली सरकार” बनाने का आरोप लगाया था।

इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को नवाज शरीफ को उनके उस बयान के लिए फटकार लगाई जिसमें उन्होंने सेना प्रमुख द्वारा चुनाव में हस्तक्षेप करने और इस्लामाबाद में “कठपुतली सरकार” बनाने का आरोप लगाया था।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पार्टी के 70 वर्षीय नेता शरीफ को भ्रष्टाचार के आरोप में अदालत द्वारा 2017 में सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | New Zealand Election Results 2020: न्यूजीलैंड में जेसिंडा आर्डर्न ने रचा इतिहास, चुनाव में दर्ज की शानदार जीत.

शरीफ ने शुक्रवार को पहली बार सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद का नाम लेते हुए कहा था कि इन्होंने 2018 के चुनाव में हस्तक्षेप कर इमरान खान की जीत सुनिश्चित की थी।

शरीफ को जवाब देते हुए खान ने शनिवार को कहा कि पीएमएल-एन अध्यक्ष “जनरल जिया के जूते साफ कर के” सत्ता में आए थे।

यह भी पढ़े | पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने लगाया आरोप, पाकिस्तान की सेना और ISI ने इमरान खान की ‘कठपुतली सरकार’ बनवाई.

गौरतलब है कि शरीफ 1980 के दशक में राजनीति में आए थे जब जनरल जिया उल हक ने देश में मार्शल लॉ लगाया था।

खान ने कहा कि शरीफ ने सेना के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग उस समय किया है जब वह देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं।

खान ने कहा, “वह अपनी जान क्यों कुर्बान कर रहे हैं? हमारे लिए, देश के लिए। और यह गीदड़ जो अपनी दुम दबाकर भाग गया था उसने सेना प्रमुख और आईएसआई प्रमुख के लिए ऐसी का प्रयोग किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\