एजेंसी न्यूज

इमरान ने बदली मीडिया टीम, पूर्व सेना प्रवक्ता को बनाया सहायक, नया सूचना मंत्री नियुक्त किया

फौज के पूर्व प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) आसिम सलीम बाजवा ने सूचना प्रसारण पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (एसएपीएम) के तौर पर डॉ फिरदौस आशिक अवान की जगह लेंगे। बाजवा नवनिर्मित चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।

इमरान ने बदली मीडिया टीम, पूर्व सेना प्रवक्ता को बनाया सहायक, नया सूचना मंत्री नियुक्त किया

इस्लामाबाद, 28 अप्रैल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस समेत विभिन्न अहम मसलों से निपटने में नाकाम रहने को लेकर हो रही अपनी सरकार की आलोचना के बीच सूचना और प्रसारण पर अपनी विशेष सहायक को हटा कर उनकी जगह शक्तिशाली फौज के पूर्व प्रवक्ता को नियुक्त किया है। खान ने सत्ता में आने के बाद दूसरी बार अपनी मीडिया टीम में फेरबदल किया है।

फौज के पूर्व प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) आसिम सलीम बाजवा ने सूचना प्रसारण पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (एसएपीएम) के तौर पर डॉ फिरदौस आशिक अवान की जगह लेंगे। बाजवा नवनिर्मित चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।

बाजवा पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की मीडिया इकाई अंतर सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) के 2012 से 2016 के बीच महानिदेशक थे। उस वक्त फौज की कमान जनरल राहील शरीफ के हाथ में थी। बाजवा पिछले साल सेवानिवृत्त होने से पहले दक्षिण कमान के कमांडर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने सीनेटर शिबली फराज को नया सूचना मंत्री नियुक्त किया है। फराज उर्दू के जाने-माने शायर दिवंगत अहमद फराज के बेटे हैं।

विज्ञान मंत्री फव्वाद चौधरी खान के पहले सूचना मंत्री थे। उन्होंने नई नियुक्तियों का ऐलान किया।

चौधरी ने ट्वीट किया, "एक सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति शिबली फराज को पाकिस्तान का नया सूचना मंत्री नियुक्त किया गया है और प्रतिभावान आसिम बाजवा को सूचना पर एसएपीएम नियुक्त किया गया है। वे दोनों मिलकर एक जबर्दस्त टीम बनाएंगे। "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).