विदेश की खबरें | इमरान पर आतंकवाद का आरोप: अमेरिका ने कहा पाकिस्तान में किसी दल की तरफदारी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह पाकिस्तान में किसी राजनीतिक दल की तरफदारी नहीं करता और देश में लोकतांत्रिक, संवैधानिक तथा वैध सिद्धांतों को शांतिपूर्ण तरीके से कायम रखने का समर्थन करता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद/वाशिंगटन, 23 अगस्त अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह पाकिस्तान में किसी राजनीतिक दल की तरफदारी नहीं करता और देश में लोकतांत्रिक, संवैधानिक तथा वैध सिद्धांतों को शांतिपूर्ण तरीके से कायम रखने का समर्थन करता है।

कुछ दिन पहले ही अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद से संबंधित आरोप लगाये थे।

खान (69) पर आतंकवाद निरोधक कानून के तहत रविवार को मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने सोमवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया और मामले में गिरफ्तारी पूर्व जमानत का अनुरोध किया। उन्हें 25 अगस्त तक की ट्रांजिट जमानत मिल गयी है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष पर लगाये गये आतंकवाद के आरोपों के संबंध में एक सवाल के जवाब में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि उन्हें आरोपों से जुड़ी खबरों की जानकारी है।

लेकिन उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान की कानूनी और न्यायिक प्रणाली का विषय है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सीधे तौर पर अमेरिका से जुड़ा विषय नहीं है और हम एक राजनीतिक दल के उम्मीदवार पर या पार्टी बनाम किसी दूसरे राजनीतिक दल के उम्मीदवार या दल के मामले में अपना रुख व्यक्त नहीं करते।’’

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ‘‘पाकिस्तान में और दुनियाभर में लोकतांत्रिक, संवैधानिक तथा विधिक सिद्धांतों को शांतिपूर्ण तरीके से कायम रखने का’’ समर्थन करता है।

खान ने पिछले सप्ताह संघीय राजधानी के एफ-9 पार्क में एक रैली में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी और इस्लामाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को धमकियां दी थीं जिसके बाद उन पर आतंकवाद निरोधक कानून (एटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भी इमरान खान की धमकियों को संज्ञान में लिया और मंगलवार को उन्हें अदालत की अवमानना के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी