जरुरी जानकारी | पामतेल पर उपकर लगाने से दिल्ली तेल तिलहन में सीपीओ सहित कुछ तेल कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय आम बजट में पाम तेल, सूरजमुखी और सोयाबीन पर उपकर लगाये जाने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को पाम तेल कीमतों में सुधार सहित मूंगफली, सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया।
नयी दिल्ली, दो फरवरी केन्द्रीय आम बजट में पाम तेल, सूरजमुखी और सोयाबीन पर उपकर लगाये जाने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को पाम तेल कीमतों में सुधार सहित मूंगफली, सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया।
तेल उद्योग के जानकार सूत्रों के अनुसार बजट में कुछ तेलों पर उपकर लगाया गया है। पाम तेल पर शुल्क और उपकर में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने के बाद मलेशिया में तीन प्रतिशत बाजार टूट गया। उपकर में वृद्धि होने के कारण देश में पाम तेल सुधर गये।
पामोलीन दिल्ली और कांडला की कीमतों में भी सुधार आया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज फिलहाल 1.25 प्रतिशत और मलेशिया एक्सचेंज में तीन प्रतिशत की गिरावट है।
बाजार में शनिवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 6,025 - 6,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 5,540- 5,605 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,850 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,210 - 2,270 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,850 -2,000 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,980 - 2,095 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,200 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,800 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,000 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 9,900 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,400 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,450 रुपये।
पामोलिन कांडला 10,700 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन तिलहन मिल डिलीवरी 4,675- 4,725 रुपये, लूज में 4,525- 4,560 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,525 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

