जरुरी जानकारी | नीचे दाम पर मामूली मांग निकलने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच नीचे दाम पर कुछ मांग निकलने से देश के थोक बाजार में बुधवार को ज्यादातर खाद्यतेल तिलहनों के दाम में मामूली सुधार दिखा जबकि सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
नयी दिल्ली,13 सितंबर विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच नीचे दाम पर कुछ मांग निकलने से देश के थोक बाजार में बुधवार को ज्यादातर खाद्यतेल तिलहनों के दाम में मामूली सुधार दिखा जबकि सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
बाजार सूत्रों के अनुसार, शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती रही जिसका स्थानीय तेल तिलहन कारोबार पर सकारात्मक असर हुआ। आने वाले दिनों में त्योहारी मांग के साथ साथ मांग बढ़ने की संभावना है।
सूत्रों ने कहा कि सरसों की पेराई करने में तेल मिलों को थोक बिक्री में 4-5 रुपये प्रति किलो का नुकसान हो रहा है। इस स्थिति के बीच मंडियों में भी सरसों की आवक घटी है। मौजूदा सस्ते का दौर केवल थोक दाम पर ही असर डाल पाया है लेकिन खुदरा बाजार में इस सस्तेपन का लाभ आम ग्राहकों को उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह सस्ता दौर तेल तिलहन उद्योग, तिलहन खेती करने वाले किसानों और आयातकों को भारी चोट दे गया है। आगे जाकर मौजूदा सस्तेपन का दौर देश के तेल तिलहन उद्योग और तिलहन खेती के लिए महंगा साबित हो सकता है।
बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,500-5,550 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 7,365-7,415 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,850 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,610-2,895 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,720 -1,815 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,720 -1,830 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,625 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,525 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 7,725 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,025 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,125 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,065-5,160 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,830-4,925 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

