एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आवक घटने से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हाजिर बाजार में कम दाम होने की वजह से मंडियों में आवक घटने के कारण शनिवार को देश के प्रमुख बाजारों में सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के दाम में सुधार दर्ज हुआ। सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल पूर्वस्तर पर बंद हुए।

जरुरी जानकारी | आवक घटने से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल में सुधार

नयी दिल्ली, 23 नवंबर हाजिर बाजार में कम दाम होने की वजह से मंडियों में आवक घटने के कारण शनिवार को देश के प्रमुख बाजारों में सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के दाम में सुधार दर्ज हुआ। सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि किसानों के पास अब सरसों का काफी कम स्टॉक बचा है और हाजिर बाजार का दाम कम रहने की वजह से वे मंडियों में कम माल ला रहे हैं। यही हाल सोयाबीन तिलहन का भी है जिसके किसान खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। मंडियों में सोयाबीन के हाजिर दाम कम हैं और सभी जान रहे हैं कि सरकारी खरीद में किसानों की सारी ऊपज खरीदा नहीं जा सकता। ऐसे में जब हाजिर दाम कम हो तो किसानों को उम्मीद है कि सरकार सोयाबीन किसानों के लिए कुछ कदम उठायेगी। इस उम्मीद में वे मंडियों में उपज भी कम ला रहे हैं। यही नजारा कपास के मामले में भी है। मंडियों में कपास की आवक पहले के 1.76 लाख गांठ से घटकर आज 1.05 लाख गांठ ही रह गया जो बिनौला तेल कीमतों में सुधार आने का मुख्य कारण है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाये जाने के बाद मूंगफली के दाम टूटे हैं। राजस्थान में तो मूंगफली का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी कम रह गया है। हाजिर बाजार में मूंगफली एमएसपी से लगभग 10 प्रतिशत नीचे दाम पर बिक रहा है। ऐसे में मूंगफली के भाव पूर्ववत बने रहे। मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज बंद होने के कारण सीपीओ, पामोलीन और सोयाबीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। यहां सोमवार को इन विदेशी एक्सचेंजों के खुलने के बाद आगे के रुख के बारे में पता लगेगा।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,550-6,600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,350-6,625 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,220-2,520 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,260-2,360 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,260-2,385 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,000 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,425-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,125-4,160 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,100 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).