देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को सुधार हुआ और प्रभावित व्यक्तियों की संख्या कम होकर 69,586 हो गई जो कि पिछले दिन के आंकड़े से आधे से कम है। यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने दी।

जियो

गुवाहाटी, चार जून असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को सुधार हुआ और प्रभावित व्यक्तियों की संख्या कम होकर 69,586 हो गई जो कि पिछले दिन के आंकड़े से आधे से कम है। यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने दी।

चार प्रभावित जिलों गोलपारा, होजाई, नागांव और कछार में लगातार वर्षा रुक जाने से स्थिति में सुधार हुआ है।

यह भी पढ़े | Unlock-1: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मॉल्‍स, रेस्‍टोरेंट और धार्मिक स्‍थलों के लिए जारी किया गाइडलाइन, रखना होगा इन बातों का ध्यान.

एएसडीएमए की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार बुधवार को प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 1.44 लाख थी।

गोलपारा जिले के लखीपुर में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में आज कोरोना के 127 नए मामले सामने आए : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एएसडीएमए ने कहा कि 44,047 प्रभावित लोगों के साथ गोलपारा सबसे अधिक प्रभावित है, वहीं होजई में 22,507, नागांव में 2,430 और कछार में 602 लोग प्रभावित हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि प्राधिकारी तीन जिलों में 22 राहत शिविर और वितरण केंद्र संचालित कर रहे हैं जहां 2902 लोगों ने आश्रय ले रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\