देश की खबरें | धोनी के खेल और विन्रमता से प्रभावित हूं: फुटबॉलर अनिरुद्ध थापा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा ने कहा कि उनके खेलने का तरीका दिग्गज क्रिकेट महेन्द्र सिंह धोनी के अपने खेल के प्रति दृष्टिकोण से प्रेरित है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा ने कहा कि उनके खेलने का तरीका दिग्गज क्रिकेट महेन्द्र सिंह धोनी के अपने खेल के प्रति दृष्टिकोण से प्रेरित है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट पर प्रकाशित साक्षात्कार में इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान से प्रेरणा ली है।

यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 1330 नए केस मिले, 15 मरीजों की मौत: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

थापा ने कहा, ‘‘ मैंने हमेशा धोनी के खेल का लुत्फ उठाया है क्योंकि मुझे उनके खेलने की शैली पसंद है। मुझे उनकी आक्रमकता पसंद है, इसने मेरे खेल को भी प्रभावित किया है। फुटबॉल ऐसा खेल है जहां आपको आक्रामक होने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे मैचों में जिसमें दोनों टीमों के जीतने का बराबर मौका होता है उसमें बड़े शॉट लगाकर मैच निकालने की उनकी कला का असर मुझ पर भी हुआ है।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. संजय राय बोले, वैक्सीन का ट्रायल दूसरे चरण में, अगले साल के मध्य में मिल सकती है कोविड-19 की दवा.

थापा ने कहा कि वह अब इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी को खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंन कहा, ‘‘जब मैंने उनके संन्यास की खबर सुनी तो मैं बहुत दुखी था क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उम्मीद है कि मैं उन्हें इस बार आईपीएल में खेलते हुए देख सकता हूं।’’

थापा इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नइयिन एफसी से जुड़े हैं जिसने चौथे सत्र में टूर्नामेंट का खिताब जीता था। धोनी इस टीम के सह-मालिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘ धोनी काफी विनम्र है, एक महान व्यक्ति होने के अलावा वह हमेशा प्रेरित करते है और अनुभव साझा करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\