जरुरी जानकारी | पेपर, पेपरबोर्ड का आयात 47 प्रतिशत बढ़कर 11,513 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में पेपर और पेपरबोर्ड का आयात वित्त वर्ष 2022-23 में 47 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 11,513 करोड़ रुपये हो गया जबकि इसके एक साल पहले 7,839 करोड़ रुपये का आयात हुआ था।

नयी दिल्ली, 17 मई भारत में पेपर और पेपरबोर्ड का आयात वित्त वर्ष 2022-23 में 47 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 11,513 करोड़ रुपये हो गया जबकि इसके एक साल पहले 7,839 करोड़ रुपये का आयात हुआ था।

वाणिज्यिक आसूचना एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआई एंड एस) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में चीन से आयात दो गुना से अधिक और आसियान देशों से 97 प्रतिशत तक बढ़ गया।

सर्वाधिक उछाल बगैर ‘कोटिंग’ वाले लिखने वाले कागज और छपाई के कागज (दो गुना) के आयात में देखा गया है। इसके बाद कोटेड पेपर और पेपरबोर्ड में 51 प्रतिशत और टिश्यू पेपर में 41 प्रतिशत की आयात वृद्धि हुई है।

इंडियन पेपर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएमए) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि पर्याप्त घरेलू उत्पादन क्षमता के बावजूद पिछले तीन सालों में भारत में पेपर और पेपरबोर्ड का आयात तेज गति से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ आयात भारत में अधिकांश छोटी और मध्यम पेपर मिलों को व्यावसायिक रूप से गैर-लाभप्रद बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह 'मेक इन इंडिया', 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' की भावना के खिलाफ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\