एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य पंजाब में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित अहम सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य पंजाब में गिरफ्तार

चंडीगढ़, आठ जुलाई कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित अहम सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि फगवाड़ा (जिला कपूरथला) निवासी हिमांशु सूद दुबई में रह रहे नमित शर्मा के इशारों पर काम कर रहा था। नमित शर्मा, गैंगस्टर बिश्नोई का करीबी सहयोगी बताया जाता है।

यादव ने बताया कि हिमांशु सूद के पास से तीन पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीजीपी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हाल में, हिमांशु सूद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नमित शर्मा के निर्देश पर हरिद्वार में एक होटल मालिक पर गोलीबारी की थी। उसे मध्यप्रदेश और कपूरथला में दो अन्य लोगों को निशाना बनाने का भी काम सौंपा गया था।’’

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इस लक्षित हत्या मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया और जनसुरक्षा से संबंधित एक गंभीर खतरे को टाल दिया।

डीजीपी ने कहा कि गिरोहों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान में यह गिरफ्तारी एक और बड़ी सफलता है।

उन्होंने बताया, ‘‘ दो पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए गए है।’’

पुलिस के अनुसार, अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि अन्य साथियों की पहचान करने और गिरोह की और गतिविधियों तथा अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).