देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में जलभराव से महत्वपूर्ण राजमार्ग बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश के चलते हुए जलभराव से मंगलवार को अंबाला-लुधियाना राजमार्ग समेत महत्वपूर्ण राजमार्ग अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अंबाला, 11 जुलाई हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश के चलते हुए जलभराव से मंगलवार को अंबाला-लुधियाना राजमार्ग समेत महत्वपूर्ण राजमार्ग अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अंबाला के उपायुक्त शालीन ने कहा कि अस्थायी तौर पर राजमार्गों को बंद करने का आदेश सड़कों के कुछ हिस्सों के डूब जाने के बाद लिया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण राजमार्गों में अंबाला-चंडीगढ़ और अंबाला-हिसार राजमार्ग सोमवार शाम से ही आवगमन के लिए बंद हैं।

अधिकारियों ने कहा कि खेतों से होकर आने वाला पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है।

दोनों राज्यों के कई जिलों में कुछ अन्य राजमार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ है।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से तबाही का मंजर दिख रहा है, जहां करोड़ों की संपत्ति बर्बाद हो गई। भारी बारिश से अंबाला जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद है क्योंकि अंबाला कैंट के घस्तीपुर गांव में बाढ़ से पटरियों के नीचे की मिट्टी खिसक गई है।

रेलवे ने क्षेत्र में भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी थीं।

अभिषेक वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now