एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आर्थिक सलाहकार समूह से प्राप्त होने वाले सुझावों का तय समय पर क्रियान्वयन आवश्यक : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आर्थिक सलाहकार समूह से प्राप्त होने वाले सुझावों का तय समय पर क्रियान्वयन आवश्यक है।

देश की खबरें | आर्थिक सलाहकार समूह से प्राप्त होने वाले सुझावों का तय समय पर क्रियान्वयन आवश्यक : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आर्थिक सलाहकार समूह से प्राप्त होने वाले सुझावों का तय समय पर क्रियान्वयन आवश्यक है।

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश” के संबंध में आर्थिक सलाहकार समूह के साथ एक बैठक की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन, आर्थिक विकास एवं छवि निर्माण हेतु नियोजन विभाग के अंतर्गत नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस समूह में कृषि, शिक्षा, माध्यम, सूक्ष्म लघु उद्योग, स्टार्टअप जैसे अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे देश के विषय विशेषज्ञ शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि समूह की तरफ से प्राप्त सुझाव स्वागत योग्य हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बनने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए प्रदेश के सभी विभाग मिलकर तेज गति से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आर्थिक सलाहकार समूह से प्राप्त होने वाले सुझावों का तय समय पर क्रियान्वयन आवश्यक है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए "उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन" का गठन कर चुकी है, जो जल्द ही कार्य करना शुरू कर देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जहां किसानों को 8-10 घंटे बिजली मिल रही है, वहीं उत्तर प्रदेश में आज किसानों को 15-16 घंटे बिजली मिल रही है।

योगी ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन अच्छा है। पिछले माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर से आठ हजार मेगावॉट के “ऊर्जा संयंत्र” का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अक्षय ऊर्जा की दिशा में भी उत्तर प्रदेश ने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके माध्यम से वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश 22 हजार मेगावॉट का उत्पादन शुरू कर देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आमजन की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और प्रदेश के हर वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है

इस बैठक के दौरान नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने विगत आठ वर्षों में हुई उत्तर प्रदेश की प्रगति की सराहना की। समूह ने कहा कि निवेश अनुकूल माहौल के कारण आज उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।

समूह ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के अपने खाद्य पदार्थों को “ग्लोबल ब्रांड” बनाने की आवश्यकता है। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रवासियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

समूह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कृषि, परिवहन, ऊर्जा, सिंचाई, उद्यमिता के साथ ही अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).