ताजा खबरें | आप्रवास विधेयक समय की मांग है, राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में: भाजपा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप्रवास से संबंधित विधेयक को समय की मांग बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इससे देश की सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा होगी।

नयी दिल्ली, 27 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप्रवास से संबंधित विधेयक को समय की मांग बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इससे देश की सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा होगी।

भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने लोकसभा में ‘आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक, 2025’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि यह विधेयक समय की मांग है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अतिथियों का सम्मान करने के साथ सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अपराजिता ने कहा कि सरकार की तरफ से बताया गया कि दो करोड़ बांग्लादेशी नागरिक देश में रह रहे हैं। उनका कहना था कि समय आ गया है कि अप्रवासन को लेकर एक समग्र कानून हो।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में जो कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपराजिता ने कहा कि पहले भी कई संसदीय समितियों ने इस तरह के समग्र कानून की आवश्यता पर जोर दिया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि इस प्रस्तावित कानून में दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विधेयक को आज की जरूरत की हिसाब से लाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\