देश की खबरें | मुंबई में गणेश उत्सव के पांचवें दिन 80 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में गणेश उत्सव के पांचवें दिन शनिवार से रविवार तड़के तक 80,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
मुंबई, 24 सितंबर मुंबई में गणेश उत्सव के पांचवें दिन शनिवार से रविवार तड़के तक 80,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार तड़के तीन बजे तक 80,969 मूर्तियों का विसर्जन हुआ जिनमें गणपति की 1,410 सार्वजनिक, 71,821 घरेलू और 7,738 गौरी गणेश की मूर्तियां थीं।
इसमें कहा गया कि 32,509 मूर्तियों को कृत्रिम जलाशयों में विसर्जित किया गया जिनमें 581 सार्वजनिक, 29,620 घरेलू और 2,308 गौरी गणेश की मूर्तियां थीं।
नगर निकाय ने बताया कि मूर्तियों का विसर्जन गिरगांव, दादर, जुहू, मार्वे तथा अक्सा समुद्र तटों और 73 प्राकृतिक स्थानों के साथ-साथ महानगर पालिका द्वारा बनाए गए 191 कृत्रिम तालाबों में हुआ।
मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि उत्सव के चलते शहर में 2,094 पुलिस अधिकारी, 11,083 कांस्टेबल, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की 32 प्लाटून, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), त्वरित कार्रवाई बल और होम गार्ड तैनात किए गए हैं।
विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

