खेल की खबरें | ‘एसए20’ में आपार संभावनाएं: संगकारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  एमसीसी (मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब) विश्व क्रिकेट समिति के अध्यक्ष कुमार संगकारा ने ‘दक्षिण अफ्रीका 20 ( एसए 20)’ लीग की सराहना करते हुए कहा कि इसका मौजूदा समय और भविष्य काफी शानदार दिख रहा है।

केपटाउन, छह फरवरी  एमसीसी (मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब) विश्व क्रिकेट समिति के अध्यक्ष कुमार संगकारा ने ‘दक्षिण अफ्रीका 20 ( एसए 20)’ लीग की सराहना करते हुए कहा कि इसका मौजूदा समय और भविष्य काफी शानदार दिख रहा है।

‘एसए 20’ दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग है जिसमें सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों का स्वामित्व इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी से जुड़ा है।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान संगकारा एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति के सदस्यों के साथ ‘एसए20’ के दूसरे सत्र के मुकाबलों को देखने के लिए रविवार को दक्षिण अफ्रीका में थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ ग्रीम स्मिथ ने ‘एसए20’ में जो प्रयास किया है, वह न केवल इस टूर्नामेंट के लिए, बल्कि सभी हितधारकों, विशेष रूप से प्रशंसकों के लिए एक शानदार क्रिकेट अनुभव सुनिश्चित कर रहा है।’’

उन्होंने कहा किसी उत्पाद के सफल होने के लिए उत्कृष्टता की जरूरत होती है और क्रिकेट में भी ऐसा ही है।

श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (12400) बनाने वाले इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ उत्पाद अंततः उत्कृष्ट होना चाहिए और एसए 20  में अभी और भविष्य में काफी संभावनाएं हैं। मैं जानता हूं कि प्रशंसक इसे पसंद करते हैं। वे अपने स्थानीय टीमों को अपना रहे हैं। वे इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्टेडियम आते हैं। बहुत सारे बच्चे क्रिकेट देख रहे हैं। इससे निःसंदेह, खिलाड़ी, मालिक और हर किसी का बहुत बढ़िया जुड़ाव है। यहां खेल को लेकर बहुत प्यार और जुनून है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\