देश की खबरें | भारत और न्यूजीलैंड के बीच शैक्षिक सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं: राष्ट्रपति मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।

नयी दिल्ली, 17 मार्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का स्वागत करते हुए उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों के विकास पर संतोष व्यक्त किया, जिसमें सीमा शुल्क, बागवानी, वानिकी, आपदा प्रबंधन और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र शामिल हैं।

लक्सन और उनके प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं जो लोकतंत्र, कानून के शासन और दोनों देशों की जनता के स्तर पर मजबूत संबंधों में निहित साझा मूल्यों पर आधारित हैं।

मुर्मू ने संस्थागत आदान-प्रदान, भारत में न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालयों द्वारा परिसरों की स्थापना और दोहरी डिग्री के माध्यम से दोनों देशों के बीच शैक्षिक सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रपति ने न्यूजीलैंड की प्रगति में प्रतिभाशाली और मेहनती भारतीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने पिछले वर्ष अगस्त में न्यूजीलैंड की अपनी राजकीय यात्रा की यादें ताजा कीं और कहा कि न्यूजीलैंड के लोगों की सांस्कृतिक विविधता ने उनके मन पर अमिट छाप छोड़ी है।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि अगस्त 2024 में राष्ट्रपति की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा और लक्सन की यात्रा के दौरान सोमवार को घोषित महत्वपूर्ण परिणाम भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को सकारात्मक गति प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लक्सन के बीच वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने शिक्षा, खेल, कृषि और जलवायु परिवर्तन सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए तथा रक्षा उद्योग क्षेत्र में सहयोग के लिए रोडमैप तैयार करने का निर्णय लिया।

लक्सन रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच गहरे आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी