एजेंसी न्यूज

आईएमडी ने पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान का अनुमान जताया, शनिवार से तापमान में गिरावट की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज आंधी आने का पूर्वानुमान है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी की स्थिति से शनिवार को राहत मिलेगी. विभाग ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण शनिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

आईएमडी ने पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान का अनुमान जताया, शनिवार से तापमान में गिरावट की संभावना
(Photo Credits ANI)

कोलकाता, 25 अप्रैल : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज आंधी आने का पूर्वानुमान है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी की स्थिति से शनिवार को राहत मिलेगी. विभाग ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण शनिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

आईएमडी के अनुसार, शनिवार तक पश्चिमी- उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं चलती रहेंगी. विभाग ने कहा कि शनिवार दोपहर से हवा का रुख बदलने की अनुमान है और हवा की अनुकूल स्थिति तथा बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कुछ जिलों में मध्यम से लेकर तीव्र तूफान आने का अनुमान है. यह भी पढ़ें : एनआईए ने पीएफआई के नेता की हिरासती पैरोल से संबंधित याचिका का विरोध किया

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल और मालदा जिले में शनिवार तक दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिसके बाद कई स्थानों पर आंधी-तूफान आने के कारण तापमान में गिरावट होने का अनुमान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).