देश की खबरें | आईएमए ने चिकित्सक को गंदे गद्दे पर लेटने को मजबूर करने को लेकर पंजाब के मंत्री की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्विवद्यालय (बीएफयूएचएस) के कुलपति को एक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदे गद्दे पर लेटने को कथित तौर पर मजबूर करने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा की शनिवार को निंदा की।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्विवद्यालय (बीएफयूएचएस) के कुलपति को एक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदे गद्दे पर लेटने को कथित तौर पर मजबूर करने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा की शनिवार को निंदा की।

आईएमए ने मंत्री से उनके "दुर्व्यवहार" के लिए बिना शर्त माफी मांगने और इस्तीफे की मांग की। आईएमए ने साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री (भगवंत मान) से उनके खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

आईएमए ने एक बयान में कहा, ‘‘आईएमए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की अपमानजनक कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है, जिन्होंने 29 जुलाई को बीएफयूएचएस के कुलपति डॉ. राज बहादुर को अपमानित किया। यह न केवल कुलपति का अपमान है, बल्कि इससे पूरे भारत में पूरे चिकित्सा बिरादरी का अपमान हुआ है।’’

यह पता चला है कि बहादुर ने पद से इस्तीफा दे दिया है और पंजाब के मुख्यमंत्री से उन्हें सेवा से मुक्त करने का अनुरोध किया है। आईएमए ने कहा, ‘‘नेताओं द्वारा चिकित्सक समुदाय को अपमानित और परेशान करने की इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। इससे डॉक्टरों को पीड़ा होती है।’’

एसोसिएशन ने कहा, ‘‘आईएमए स्वास्थ्य मंत्री से उनके दुर्व्यवहार के लिए तत्काल बिना शर्त माफी मांगने और इस्तीफे की मांग करता है। आईएमए पंजाब के मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने और मंत्री के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की अपील करता है’’

घटना शुक्रवार की है, जब जौरामाजरा फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे, जो बीएफयूएचएस के अंतर्गत आता है।

इंटरनेट पर वायरल घटना के एक वीडियो में दिख रहा है कि जौरामाजरा अस्पताल के त्वचा विभाग में रखे एक गद्दे की ‘‘खराब स्थिति’’ की ओर इशारा करते हुए सर्जन बहादुर के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें उसी गद्दे पर लेटने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वीडियो में कुलपति स्वास्थ्य मंत्री को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह इन सुविधाओं के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, जिस पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने कहा, ‘‘सब कुछ आपके हाथ में है।’’

हालांकि, घटना के बाद कुलपति ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि वह ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते और उन्हें सेवाओं से मुक्त किया जाए।

कुलपति ने शनिवार को ‘पीटीआई-’ को फोन पर बताया कि मंत्री की ओर से किए गए इस तरह के व्यवहार से वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। कुलपति के पद से इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा व्यक्त की है और कहा है कि मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज