ICC T20 World Cup 2021: माइकल हसी ने ऑस्ट्रेलिया टीम को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

हसी ने ‘फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘मुझे वास्तव में आस्ट्रेलिया के खिताब जीतने की उम्मीद है. मुझे लगता है कि हमारे पास काफी अच्छी टीम है, जो खतरनाक है. अगर उनका आत्मविश्वास बढ़ा हो और वे परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठा लें तो मुझे लगता है कि यह काफी अच्छी टीम है. और उम्मीद है कि वे ऐसा कर सकते हैं.’’

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

दुबई: आस्ट्रेलिया (Australia) ने भले ही फरवरी 2020 के बाद से कोई टी20 (T20I) अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला नहीं जीती हो लेकिन पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी (Mike Hussey) को विश्व कप के छोटे प्रारूप में टीम के खिताब जीतने की पूरी उम्मीद है. टी20 विश्व कप (T20 World Cup) रविवार को ओमान (Oman) में शुरू हो गया है. इस आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट से पहले आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड (England), भारत (India), न्यूजीलैंड (New Zealand), वेस्टइंडीज (West Indies) और बांग्लादेश (Bangladesh) से पांच श्रृंखलाओं में हार का सामना करना पड़ा था. ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप के लिए सुरेश रैना ने टीम इंडिया को दिया ये खास संदेश, यहां पढ़े पूरी खबर

हसी ने ‘फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘मुझे वास्तव में आस्ट्रेलिया के खिताब जीतने की उम्मीद है. मुझे लगता है कि हमारे पास काफी अच्छी टीम है, जो खतरनाक है. अगर उनका आत्मविश्वास बढ़ा हो और वे परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठा लें तो मुझे लगता है कि यह काफी अच्छी टीम है. और उम्मीद है कि वे ऐसा कर सकते हैं.’’

हसी ने आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल की प्रशंसा की जिन्होंने यूएई में हाल में समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल बेंगलोर चैलेंजर्स के लिये छह अर्धशतकों की मदद से 513 रन जोड़कर शानदार प्रदर्शन किया था.

टी20 विश्व कप यूएई और ओमान में खेला जा रहा है जिसका फाइनल 14 नवंबर को दुबई में होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘उसे देखना शानदार रहा है. वह बेहतरीन खेल दिखा रहा है. वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है और अच्छी बात यह है कि उसने यूएई में अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्मीद करते हैं कि वह आईपीएल की अपनी फार्म विश्व कप में भी जारी रखेगा क्योंकि वह टीम का अहम सदस्य होगा.’’

आस्ट्रेलियाई टीम अपने सुपर 12 अभियान की शुरूआत 23 अक्टूबर को अबुधाबी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी