जरुरी जानकारी | गैर-कानूनी ढंग से मंगाई गई 55 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सीमा शुल्क (निवारक) अधिकारियों ने तलाशी में 55.23 लाख रुपये मूल्य की 5.48 लाख से अधिक विदेशी सिगरेट बरामद की हैं जिनके पैकेट पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी मौजूद नहीं थी।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली सीमा शुल्क (निवारक) अधिकारियों ने तलाशी में 55.23 लाख रुपये मूल्य की 5.48 लाख से अधिक विदेशी सिगरेट बरामद की हैं जिनके पैकेट पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी मौजूद नहीं थी।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इन सिगरेट पैकेट को सीमा शुल्क की चोरी करते हुए देश में अवैध रूप से आयात करने या तस्करी करने की आशंका है। इन पैकेट की 'सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) संशोधन नियम, 2022' का उल्लंघन करते हुए घरेलू बाजार में आपूर्ति की जा रही थी।

मंत्रालय ने कहा, "एक खुफिया सूचना के आधार पर सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्त कार्यालय, दिल्ली के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तलाशी ली और लगभग 55.23 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मूल की 5,48,800 लाख सिगरेट बरामद कीं।"

इस दौरान प्लेटिनम सेवन, डेविडऑफ़, डनहिल और मोंड जैसे ब्रांड की सिगरेट बरामद की गई हैं। बरामद सिगरेट के पैकेट पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी नहीं दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि जांच के दौरान एक आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया गया जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\