एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मथुरा में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मथुरा में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मथुरा (उप्र), तीन फरवरी मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे, एक अर्धनिर्मित तमंचा, एक अर्धनिर्मित पिस्तौल, कई कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरसाना के हाथिया गांव के जंगल में छापा मारकर एक अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से कई तैयार व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस आदि सहित हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों की पहचान हाथिया निवासी अनीस उर्फ काला तथा मोमिन उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अनीस उर्फ काला पूर्व में भी अवैध शस्त्र बनाने के अभियोग में कई बार जेल जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).