देश की खबरें | अवैध खनन : पुलिस ने जम्मू में 1,378 वाहनों का पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू जिले में अवैध खनन गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल 1,378 वाहनों के पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 18 दिसंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू जिले में अवैध खनन गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल 1,378 वाहनों के पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है, जिसके परिणामस्वरूप इन गैरकानूनी कार्यों में शामिल 1,378 वाहनों को जब्त किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इन अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े वाहनों के पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया संबंधित विभाग के साथ शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि जब्त किए गए वाहन पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे अवैध खनन कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल थे और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा कर रहे थे।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनोद कुमार ने कहा, ‘‘अवैध खनन के माध्यम से हमारे प्राकृतिक संसाधनों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों का उद्देश्य इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और लोगों को उन कार्यों में शामिल होने से रोकना है जो हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\