देश की खबरें | नशा तस्कर के अवैध मकान ढहाये गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में जिला प्रशासन और पुलिस ने नशा तस्कर आसमा खातून के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 दिन पहले ही ऐतमादपुर सब्जी मंडी में बनाए गए उसके अवैध दो मकानों एवं एक दुकान को ध्वस्त कर दिया।
फरीदाबाद(हरियाणा), छह अक्टूबर हरियाणा के फरीदाबाद में जिला प्रशासन और पुलिस ने नशा तस्कर आसमा खातून के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 दिन पहले ही ऐतमादपुर सब्जी मंडी में बनाए गए उसके अवैध दो मकानों एवं एक दुकान को ध्वस्त कर दिया।
जिला उपायुक्त विक्रम द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डीसीपी सेंट्रल, मुकेश मल्होत्रा की देखरेख में मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी खातून द्वारा राजीव नगर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दो मकान को ध्वस्त कर दिया गया है।
एक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर 31 एरिया राजीव नगर में आसमा खातून गांजा तस्करी करती थी और उसने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर दो मकान बनाये थे , उनमें एक में दुकान भी थी।
प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा, ‘‘ तस्कर आसमा खातून और उनकी बेटियों अफसाना और शबाना घर में मादक पदार्थ का कारोबार करती थीं। आरोपी और उसके परिवार के विरूद्ध मादक पदार्थ तस्करी के 11 मामले दर्ज हैं।’’
पुलिस के अनुसार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा आसमा खातून को 26 सितंबर और तीन अक्टूबर को कब्जा खाली करने का नोटिस दिया गया था और आज फरीदाबाद पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीमों ने मिलकर इन मकानों एवं दुकान को ध्वस्त कर दिया ।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)