देश की खबरें | बिहार के मुंगेर में बंदूक बनाने की अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुंगेर जिले में बंदूक बनाने की अवैध फैक्ट्री का सोमवार को भांडाफोड़ किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंगेर, 19 अक्टूबर बिहार के मुंगेर जिले में बंदूक बनाने की अवैध फैक्ट्री का सोमवार को भांडाफोड़ किया गया।

पुलिस अधीक्षक लिपी सिंह ने बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना-क्षेत्र के तेरासी गांव में स्थित एक घर पर छापा मारा गया।

यह भी पढ़े | Kamal Nath ‘Item’ Row: कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान पर चुनाव आयोग ने MP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांगी रिपोर्ट.

उन्होंने बताया कि बंदूकें और उन्हें बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए।

सिंह ने बताया कि चार देसी तमंचे, 9 एमएम की बिना जुड़ी पांच पिस्तौलें और कम से कम 10 पिस्तौलों को बनाने में काम आने वाला अन्य सामान बरामद किया गया।

यह भी पढ़े | Madhyra Pradesh: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी ने पकड़ा तूल, BJP ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की.

सिंह ने बताया कि विजय शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वह घर का मालिक है।

अधिकारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\