देश की खबरें | शराब के माध्यम से अवैध कमाई विपक्षी सरकारों का महत्वपूर्ण औजार : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि शराब के माध्यम से ‘अवैध कमाई’ करना इन राजनीतिक दलों के नेतृत्व वाली सरकारों का महत्वपूर्ण औजार बन गया है।

नयी दिल्ली, छह जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि शराब के माध्यम से ‘अवैध कमाई’ करना इन राजनीतिक दलों के नेतृत्व वाली सरकारों का महत्वपूर्ण औजार बन गया है।

दोनों विपक्षी दलों पर निशाना साधने के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले और दिल्ली की आबकारी नीति का उल्लेख किया और कहा कि कांग्रेस की सरकार हो या आप की सरकार, इनका काम सिर्फ ‘करदाताओं व गरीबों को लूटना’ है जबकि भाजपा गरीब कल्याण के संकल्प के साथ सरकार चला रही है।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘शराब के माध्यम से अवैध कमाई आजकल विपक्षी सरकारों का महत्वपूर्ण औजार बन गया है। आप सबको पता है कि दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री इसी मामले में जेल में हैं और चार बार उनकी जमानत खारिज हो चुकी है।’’

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले में जेल में हैं। हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत देने से इंकार करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ आरोप ‘बहुत गंभीर प्रकृति’ के हैं।

प्रसाद ने छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वहां मुख्यमंत्री (भूपेश बघेल) से आशीर्वाद प्राप्त लोगों द्वारा राज्य के कोष की भयंकर लूट की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘इतनी बड़ी लूट सरकार के प्रत्यक्ष आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री पर प्रदेश को राजस्व मिलता है और उसको एक सिंडिकेट बनाकर सरकार को मिलने वाले 2,161 करोड़ रुपये लूट लिए गए।

उन्होंने जांच एजेंसियों का हवाला देते हुए कहा कि इस लूट का एक बड़ा हिस्सा वहां के सत्तासीन राजनीतिक लोगों को जाता था।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस लूट का मास्टरमाइंड अनवर ढेबर है, जो कांग्रेस नेता और रायपुर महापौर एजाज ढेबर का भाई है और एजाज ढेबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बहुत नजदीकी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए कुछ सरकारें एटीएम मशीन का काम करती हैं और उनमें छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘शुचिता और नैतिकता की बात करने वाले एक पूर्व उपमुख्यमंत्री जेल में हैं और उन्हें जमानत नहीं मिल रही है। और आगे-आगे देखिए छत्तीसगढ़ में होता है क्या, जो छत्तीसगढ़ में होने वाला है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू