जरुरी जानकारी | आईएल एंड एफएस ने 43,000 करोड़ रुपये के कर्ज निपटान का समाधान किया, वसूली अनुमान बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंफ्रास्क्ट्रचर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएल एंड एफएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अब तक समूह के 43,000 करोड़ रुपये के कर्ज निपटान की व्यवस्था की है और सितंबर 2021 तक इसके 51,000 करोड़ रुपये पार कर जाने का अनुमान है।

मुंबई, 15 अप्रैल इंफ्रास्क्ट्रचर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएल एंड एफएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अब तक समूह के 43,000 करोड़ रुपये के कर्ज निपटान की व्यवस्था की है और सितंबर 2021 तक इसके 51,000 करोड़ रुपये पार कर जाने का अनुमान है।

कर्ज में डूबे समूह ने अपनी ऋण वसूली का अनुमान बढ़ाकर सितंबर 2021 के बाद 61,000 करोड़ रुपये कर दिया है।

समूह ने पिछले साल अक्टूबर में कुल कर्ज में से मार्च 2021 तक 50,300 करोड़ रुपये तथा 2021-22 तक 56,000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के निपटान का लक्ष्य रखा था। समूह के ऊपर कुल कर्ज अक्टूबर 2018 की स्थिति अनुसार 99,000 करोड़ रुपये था।

आईएल एंड एफएस ग्रुप ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुल 43,000 करोड़ रुपये के कर्ज निपटान में 26,800 करोड़ रुपये की इकाई को बाजार पर चढ़ाने तथा प्राप्त नकदी शामिल है।

राशि में समाधान योजना और पुनर्गठन आवेदन से 14,350 करोड़ रुपये की अतिरिक्त शुद्ध वसूली शामिल है। इस संदर्भ में एनसीएलटी मुंबई और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण की मंजूरी की प्रतीक्षा है। इसके अलावा 1,926 करोड़ रुपये उच्चतम न्यायालय के फैसले से जुड़ा है। फैसला रैपिड मेट्रो गुड़गांव के पक्ष में आया।

आईएल एंड एफएस ने कहा, ‘‘समूह कर्ज वसूली के अपने अनुमान को बढ़ाकर 61,000 करोड़ रुपये कर दिया है जो पूर्व के 56,000 करोड़ रुपये के अनुमान से 5,000 करोड़ रुपये ज्यादा है।’’

बयान के अनुसार बढ़ा हुआ अनुमान बताता है कि समूह के कोष और गैर-कोष आधारित कर्ज का करीब 62 प्रतिशत का समाधान हो गया है।

अक्टूबर 2018 की स्थिति के अनुसार आईएल एंड एफएस के अंतर्गत कुल 347 इकाइयां थी। इनमें से कुल 186 इकाइयों का अब तक समाधान हुआ है। जबकि शेष 161 इकाइयां समाधान के विभिन्न चरणों में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\