देश की खबरें | पर्यावरण संकट समाधान के विषय पर कार्बन जीरो चैलेंज का आयोजन कर रहा है आईआईटी मद्रास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत में पराली जलाने जैसे पर्यावरण संकट के समाधान की तलाश के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास कार्बन जीरो चैलेंज प्रतियोगिता 2022 का आयोजन कर रहा है।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर उत्तर भारत में पराली जलाने जैसे पर्यावरण संकट के समाधान की तलाश के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास कार्बन जीरो चैलेंज प्रतियोगिता 2022 का आयोजन कर रहा है।

आईआईटी मद्रास के बयान के अनुसार, अखिल भारतीय पारिस्थितिकी नवाचार एवं उद्यमिता प्रतियोगिता कार्बन जीरो चैलेंज (सीजेडसी 2022) के तहत प्रोटोटाइप बनाने के लिये 25 टीमों को 5 लाख रूपये तक और 5 टीमों को 10 लाख रूपये तक स्टार्टअप अनुदान दिया जायेगा ।

संस्थान की इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर एवं मुख्य समन्वयक इंदुमति एम नांबी ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी चुनौतियों में जल, हवा, मिट्टी सहित पर्यावरण प्रदूषण और 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करना शामिल है।

उन्होंने बताया कि सीजेडसी 2022 स्वदेशी नवाचारों के आधार पर इन बड़ी चुनौतियों का समाधान तलाशने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस प्रतियोगिता के लिये 30 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। इनमें उद्यमिता को करियर बनाने एवं खुद उद्यमी बनने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्टार्टअप बनाने में मदद करने, पर्यावरण संरक्षण कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।

सीजेडसी 2022 के तहत प्रोटोटाइप और प्रशिक्षण के लिये वित्तीय सहायता के साथ-साथ स्टार्टअप अनुदान प्रदान किया जायेगा ताकि बाजार के लिये तैयार आधार पर उद्यमों का विकास करना आसान हो । प्रतिभागी टीमों को बाजार रूझान एवं उद्यमशीलता लाभ का प्रशिक्षण दिया जायेगा । इन टीमों को उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों से सम्पर्क करने का अवसर दिया जायेगा ताकि वे अपनी तकनीक एंव व्यवसायिक कौशल को निखार सकें ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी