एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आईआईटी-हैदराबाद के छात्र ने लॉज की छत से कूदकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के एक छात्र ने बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आईआईटी-हैदराबाद के छात्र ने लॉज की छत से कूदकर आत्महत्या की

हैदराबाद, सात सितंबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के एक छात्र ने बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक छात्र संस्थान के पास स्थित एक लॉज में रह रहा था। वह बुधवार को तड़के लॉज की छत पर गया और वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह आईआईटी-हैदराबाद से बीटेक कर चुका था।

पुलिस ने कहा कि मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला 23 वर्षीय बीटेक का छात्र, आईआईटी-हैदराबाद के पास संगारेड्डी शहर के एक लॉज में रह रहा था।

छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस छात्र के अभिभावकों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।

घटना के सिलसिले में आपराधिक दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में 31 अगस्त को आईआईटी-हैदराबाद में ही एमटेक के 25 वर्षीय एक छात्र ने अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).