देश की खबरें | आईआईटी गुवाहाटी 291 परियोजनाओं पर काम कर रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईआईटी गुवाहाटी विभिन्न विषयों पर 437 करोड़ रुपये की लागत की 291 शोध परियोजनाओं पर काम कर रहा है। संस्थान के निदेशक टी जी सीताराम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 22 सितंबर आईआईटी गुवाहाटी विभिन्न विषयों पर 437 करोड़ रुपये की लागत की 291 शोध परियोजनाओं पर काम कर रहा है। संस्थान के निदेशक टी जी सीताराम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वे संस्थान के 22 वें दीक्षांत समारोह के मौके पर ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीमा के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद.

सीताराम ने कहा, ‘‘लगभग 437 करोड़ रुपये की कुल स्वीकृत लागत की 291 अनुसंधान परियोजनाएं चल रही हैं। इस वर्ष हमें 131 नई परियोजनाएं मिलीं, जिनकी लागत 183 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने कहा कि आईआईटी गुवाहाटी का शोध आयाम काफी व्यापक है और अब यह औद्योगिक रूप से कई अनुसंधानों में दिख रहा है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypolls 2020: एमपी उपचुनाव में होगा सिंधिया बनाम पायलट का मुकाबला, दो अच्छे दोस्त होंगे आमने-सामने.

उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में आईआईटी गुवाहाटी के 2,112 शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।

उन्होंने कहा,‘‘संस्थान ने 2019-20 में 31 पेटेंट के लिए आवेदन किया है।’’

दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया और कुल 1,803 छात्रों को उनकी डिग्री से सम्मानित किया गया।

इसमें 288 पीएचडी शोधार्थी, 828 परास्नातक छात्र और 687 स्नातक डिग्री धारक शामिल हैं।

शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के लिए डॉ शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक तुषार यादव (सिविल इंजीनियरिंग) को प्रदान किया गया, जबकि शुभम गोयल (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) ने प्रेसिडेट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

अपने इतिहास में पहली बार, कोविड-19 महामारी के कारण छात्रों को उनके थ्री डी मॉडल के साथ डिग्री प्रदान की गई। शीर्ष प्रबंधन के केवल कुछ सदस्य परिसर में एक सभागार में एकत्र हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\