देश की खबरें | आईआईएम कलकत्ता ‘बलात्कार’: पीड़िता के दावों की जांच के लिए पुलिस ने परिसर की सीसीटीवी फुटेज मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने छात्रावास के अंदर एक छात्र द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने की घटना की जांच के तहत मंगलवार को आईआईएम-कलकत्ता के पूरे परिसर की 11 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज मांगी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
कोलकाता, 15 जुलाई पुलिस ने छात्रावास के अंदर एक छात्र द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने की घटना की जांच के तहत मंगलवार को आईआईएम-कलकत्ता के पूरे परिसर की 11 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज मांगी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
पुलिस को महिला के दावे में विसंगतियां मिलीं और वह यह पता लगाना चाहती है कि कथित पीड़िता ने उस दिन वहां रहने के दौरान संस्थान के किन स्थानों का दौरा किया था।
अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता के अधिकारियों को पत्र लिखकर उन तीन छात्रों से पूछताछ की अनुमति मांगी है जो अपराध के बाद आरोपियों के संपर्क में थे।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूरे परिसर की 11 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। हमें यह देखना है कि पीड़िता परिसर के अंदर किन-किन जगहों पर गई थी।’’
अधिकारी ने यह भी कहा कि कथित बलात्कार पीड़िता ने मामले की जांच के संबंध में अभी तक चिकित्सीय-कानूनी परीक्षण के लिए अपनी सहमति नहीं दी है।
उन्होंने कहा, ‘‘वह संपर्क से बाहर है। हम उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।’’
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता परिसर में करीब ढाई रही।
हरिदेवपुर थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘आईआईएम-कलकत्ता परिसर में उसके ठहरने की अवधि के बारे में उसके दावों में कुछ विसंगतियां हैं। यही कारण है कि हमें सीसीटीवी फुटेज की जरूरत है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह परिसर में कब दाखिल हुई, वह किस स्थान पर गई और किस समय वहां से निकली।’’
कथित घटना शुक्रवार को आईआईएम-कलकत्ता के लड़कों के छात्रावास के अंदर हुई और पीड़िता द्वारा हरिदेवपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर आरोपी छात्र को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व दक्षिण पश्चिमी मंडल के एक सहायक आयुक्त कर रहे हैं।
स्थानीय अदालत ने छात्र को 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

