देश की खबरें | तेलंगाना में आईआईआईटी के छात्र ने आत्महत्या की: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के निर्मल जिले में स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजी (आरजीयूकेटी) के 17 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 19 दिसंबर तेलंगाना के निर्मल जिले में स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजी (आरजीयूकेटी) के 17 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस संस्थान को आईआईआईटी-बसर के नाम से जाना जाता है।
रंगा रेड्डी जिला निवासी छात्र प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स-2 का छात्र था। पुलिस ने बताया कि उसका शव रविवार को संस्थान के परिसर में उसके छात्रवास के कमरे में फंदे से लटका मिला।
उन्होंने कहा कि कथित तौर पर उसके द्वारा लिखे गए एक ‘सुसाइड नोट’ में कहा गया है कि अपनी मौत के लिए वह अकेला जिम्मेदार है।
पुलिस ने कहा कि ‘सुसाइड नोट’ में छात्र ने कुछ “मनोवैज्ञानिक” कारणों का हवाला दिया है, जिसका वह सामन कर रहा था और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था।
उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2022 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

