देश की खबरें | इफ्फी का आयोजन अगले साल तक स्थगित : जावडेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का 51 वां संस्करण इस साल 20 से 28 नवम्बर की जगह अब अगले साल 16 से 24 जनवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन मिश्रित यानि डिजिटिल और प्रत्यक्ष दोनों तरीके से होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का 51 वां संस्करण इस साल 20 से 28 नवम्बर की जगह अब अगले साल 16 से 24 जनवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन मिश्रित यानि डिजिटिल और प्रत्यक्ष दोनों तरीके से होगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक बयान में बृहस्पतिवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से इस विषय पर चर्चा करने के बाद इफ्फी का आयोजन टालने का फैसला किया गया।

यह भी पढ़े | Fit India Movement 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने कप्तान विराट कोहली से पूछा- क्या आप भी यो-यो टेस्ट कराते हैं?.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया।

जावडेकर ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिशा-निर्देश और नियमों के अनुरूप गोवा में 16-24 जनवरी 2021 तक संयुक्त रूप से महोत्सव का आयोजन करने का फैसला किया गया है। ’’

यह भी पढ़े | PM Modi Interacts with Fitness Influencers: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पीएम मोदी के साथ किया संवाद, कहा- स्किल के साथ फिटनेस जरूरी.

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘डिजिटल और प्रत्यक्ष यानी मिश्रित तरीके से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।’’

मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सर्किट में हाल में आयोजित महोत्सवों के अनुरूप कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जाएगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर