जरुरी जानकारी | इफको खुदरा बाजार में नया नैनो एनपीके उर्वरक लाने की तैयारी में, सरकार से मांगी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नैनो तरल यूरिया और नैनो तरल डीएपी लाने वाली प्रमुख उर्वरक कंपनी इफको ने अब नैनो एनपीके पोषक तत्व विकसित किया है और इसे बाजार में लाने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी है।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर नैनो तरल यूरिया और नैनो तरल डीएपी लाने वाली प्रमुख उर्वरक कंपनी इफको ने अब नैनो एनपीके पोषक तत्व विकसित किया है और इसे बाजार में लाने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी है।

इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने कहा कि सहकारी संस्था इफको सरकार से आवश्यक मंजूरी के बाद नैनो एनपीके उत्पाद पेश करेगी, जो दाने के रूप में है।

उन्होंने कहा कि कंपनी इसका उत्पादन अपनी कांडला इकाई में करेगी।

अवस्थी ने कहा कि इफको इस उत्पाद को पांच किलोग्राम के बैग प्रति 950 रुपये में बेचेगी। इससे यूरिया और डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की खपत में काफी कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि सितंबर में, इफको ने अपने दो नए अभिनव उत्पादों नैनो लिक्विड यूरिया और नैनो लिक्विड डीएपी पर वर्ष 2017 से लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्हें उम्मीद है कि किसान अगले दो-तीन साल में इन प्रमुख पोषक तत्वों को बड़े पैमाने पर लाभ उठायेंगे।

इफको ने जून 2021 में दुनिया का पहला 'नैनो लिक्विड यूरिया' उर्वरक पेश किया। इसके बाद, यह अप्रैल 2023 में नैनो-डीएपी उर्वरक लेकर आया। नैनो यूरिया 500 मिली की एक बोतल लगभग 240 रुपये जबकि नैनो लिक्विड डीएपी 600 रुपये प्रति बोतल पर उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड